बड़ी बैटरी और ट्रिपल-फोल्ड डिस्प्ले के साथ इसी दिन लॉन्च होगा Samsung Galaxy Z TriFold

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अब फोल्डेबल फोनों को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। लंबे समय से चर्चाओं में चल रहा Galaxy Z TriFold, जो कंपनी का पहला triple-folding smartphone होगा, अब आखिरकार 5 दिसंबर 2025 तक लॉन्च हो सकता है। ये दवा एक नए लीक में किया गया है। माना जा रहा है कि यह नया नेक्स्ट जेनेरशन फोल्डेबल अपने डिज़ाइन, बैटरी, डिस्प्ले ब्राइटनेस और इंजीनियरिंग क्वॉलिटी के दम पर Galaxy Z Fold 7 को पीछे छोड़ देगा।

ये भी पढ़ें: Galaxy S26 Plus की धमाकेदार वापसी – लॉन्च से पहले कैमरा और बैटरी लीक

Galaxy Z TriFold का डिज़ाइन और डिस्प्ले होंगे खास

टेक टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) ने Galaxy Z TriFold का पूरा स्पेक शीट साझा किया है, जिससे साफ होता है कि Samsung इस बार पूरी तरह इनोवेशन पर फोकस कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 6.5-इंच का बाहरी डिस्प्ले होगा, जो 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक जा सकता है। वहीं, अंदर खुलने पर मिलने वाला 10-इंच का डिस्प्ले, जो 1600 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करेगा। इसका मतलब है कि चाहे आप तेज़ धूप में हों या कम रोशनी वाले कमरे में, स्क्रीन की विज़िबिलिटी हमेशा बेहतरीन रहेगी।

इस फोन के तीनों “leaves” यानि फोल्डिंग पार्ट्स की मोटाई 3.9mm, 4mm और 4.2mm बताई जा रही है, जो इसे न सिर्फ बेहद स्लीक बनाती है बल्कि यह Galaxy Z Fold 7 से भी पतला हो सकता है। डिज़ाइन के अलावा, Qualcomm Snapdragon series processor और 200MP का मेन कैमरा इसे एक परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी बीस्ट बना सकते हैं।

Galaxy Z TriFold की बैटरी लाइफ होगी गेम चेंजर

इस बार Samsung ने बैटरी को लेकर भी बड़ा अपग्रेड किया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में 5437mAh बैटरी का ज़िक्र था, जबकि नए लीक में बताया गया है कि इसमें 5600mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो Galaxy Z Fold 7 की तुलना में काफी बेहतर है। फोन में 25W फ़ास्ट चार्जिंग, फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0, और Wireless PowerShare फीचर मिलेगा, जिससे आप चलते-फिरते अपने Galaxy Buds या smartwatch को चार्ज कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Smartphone Prices फिर बढ़े, जानिए क्यों OnePlus, Realme और iQOO के नए फोन्स होंगे महंगे

Samsung का इंजीनियरिंग पावर दिखेगा

कोरियाई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Samsung इस फोन से रिकॉर्डतोड़ बिक्री की उम्मीद नहीं कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य इस मॉडल को फोल्डेबल स्मार्टफोनों की नई तकनीकी क्रांति या इनोवेशन (technological innovation in foldable phones) के प्रतीक के रूप में पेश करना है।

माना जा रहा है कि कंपनी सिर्फ 20,000 से 30,000 यूनिट्स ही बनाएगी, जो इसे एक limited edition ultra-premium device बना देता है। इसकी अनुमानित कीमत KRW 4.4 मिलियन (लगभग ₹2.66 लाख) होगी।

अगर Samsung Galaxy Z TriFold वाकई अपने लीक स्पेक्स और वादों पर खरा उतरता है, तो यह सिर्फ एक नया फोल्डेबल नहीं बल्कि फोल्डेबल फोन्स की दुनिया में अगला बड़ा इनोवेशन साबित हो सकता है। एक ऐसा डिवाइस जो टेक इंडस्ट्री में ‘तीन बार मुड़ने’ का नया ट्रेंड शुरू कर दे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

ImageGalaxy Z TriFold अमेरिका में लॉन्च, कीमत जानकर ज़्यादातर लोग यकीन नहीं कर पाएंगे

Samsung का नया Galaxy Z TriFold पहली नज़र में जितना futuristic लगता है, उतना ही इसकी कीमत लोगों को चौंका देती है। ट्रिपल-फोल्ड डिज़ाइन और टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन के साथ यह फोन 2026 में स्मार्टफोन किस दिशा में जा रहे हैं, उसका संकेत देता है। लेकिन इस इनोवेशन के साथ एक बड़ा सवाल भी …

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के ज़रिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह 2026 में भी प्रीमियम Android सेगमेंट में अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगी। इस बार अपग्रेड सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageSamsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.