सैमसंग ने अपना नया Fan Edition स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे पिछले साल के मॉडल Galaxy S24 FE का अपग्रेड बताते हुए लॉन्च किया है। नए फोन में ज़्यादा ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और दमदार परफॉर्मेंस जैसी खूबियाँ दी गई हैं। क्या इन सभी फीचरों के साथ आपको इसे खरीदना चाहिए? ये पुराने मॉडल से कितना अलग और बेहतर है? आइये इन सवालों के जवाब इस तुलना (Samsung Galaxy S25 FE Vs S24 FE) में जानने की कोशिश करते हैं।
ये पढ़ें: OnePlus 15 में मिलेगा ये सबसे बड़ा कैमरा व डिज़ाइन अपग्रेड, जिसके सामने iPhone 16 भी हो जाएगा फीका
Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: क्या है नया और अलग?
Samsung Galaxy S25 FE, S24 FE के मुकाबले में ज़्यादा हल्का और पतला है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.4mm और वज़न 190 ग्राम है। जबकि S24 FE का वज़न 205 ग्राम और मोटाई 8mm है। इसमें Armour Aluminium फ्रेम और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जिसके साथ ये ज़्यादा मज़बूत भी है।
Galaxy S25 FE में Exynos 2400 चिप मिलती है, जो S24 FE के थोड़े कम क्लॉक स्पीड के साथ आने वाले Exynos 2400e से कहीं बेहतर है। साथ ही ये Galaxy AI features जैसे Circle to Search, Instant Slow-Mo और Generative Edit को भी सपोर्ट करता है।

कंपनी ने यहां रियर कैमरा सेटअप में बदलाव नहीं किया है। इसमें भी वही 50MP + 12MP + 8MP का कैमरा सेटअप है। लेकिन नया फोन ProVisual Engine और 8K 30fps video recording को सपोर्ट करता है। वहीँ फ्रंट कैमरा अब 12MP ऑटोफोकस वाला है, जो पुराने 10MP सेंसर से बेहतर होगा।
S25 FE में 4,900 mAh बैटरी और 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। लेकिन पिछले साल S24 FE को 4,700 mAh बैटरी और सिर्फ 25W चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था।
ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च: 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट, 120Hz AMOLED 2X डिस्प्ले जैसे धमाकेदार फीचर्स
Samsung Galaxy S25 FE Vs S24 FE: क्या है समान?
- दोनों फोनों में 6.7-इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है।
- IP68 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग (15W) सपोर्ट भी दोनों ही मॉडलों में मौजूद हैं।
- दोनों Android और Samsung One UI पर चलते हैं, हालांकि S25 FE नया Android 16 और One UI 8 के साथ आया है।
Samsung Galaxy S25 FE की कीमत
Samsung Galaxy S25 FE चार रंगों Icy Blue, Jet Black, Navy और White में आया है। इसे आप तीन स्टोरेज वेरिएंट में खरीद पाएंगे:
- 512GB मॉडल (सिर्फ यूरोप में) – 929 यूरो (लगभग USD 1018 / ₹95,320)
- 128GB मॉडल – USD 649.99 (लगभग ₹57,290) / 649 GBP / 749 यूरो
- 256GB मॉडल – USD 709.99 (लगभग ₹62,575) / 699 GBP / 699 यूरो
वहीँ इस समय Galaxy S24 FE भारत में Amazon पर 34,499 रुपए की शुरूआती कीमत में मिल रहा है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।