Lakhpati Didi Yojana 2024 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, डॉक्यूमेंट्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप एक महिला है, और आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए खुद का कुछ कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो Lakhpati Didi Yojana 2024 के माध्यम से कर सकती हैं। इस योजना के अंतर्गत भारत की महिलाओं को 5 लाख तक का लोन प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेकर अपना बिज़नेस शुरू करना चाहती हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़े। इस लेख में हमनें लखपति दीदी योजना के लिए कैसे आवेदन करें, क्या पात्रता है, और क्या जरूरी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी, इसकी पूरी जानकारी दी हैं।

Lakhpati Didi Yojana 2024 क्या है

देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2023 को इस योजना की घोषणा की गई थी, जिसका उद्देश्य देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इसके अंतर्गत जो भी महिलाएं आती हैं, उन्हें 5 लाख तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा। जिससे वे अपना खुद का कारोबार स्थापित कर पाएं। महिलाओं के लिए ये एक अच्छी पहल है।

ये पढ़े: PM Suryodaya Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें; पात्रता, डॉक्युमेंट्स, फायदें

Lakhpati Didi Yojana 2024: Overview

योजना का नामLakhpati Didi Yojana 2024
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
लाभार्थीदेश की सभी महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि1 से 5 लाख रुपये तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://lakhpatididi.gov.in/

Lakhpati Didi Yojana के लिए पात्रता 

  • जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, वो भारत की नागरिक होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य हैं।
  • जो महिला इसके लिए आवेदन कर रही है, वो स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के परिवार की सालाना आय 3 लाख या उससे कम होना चाहिए।
  • जो महिला इसके लिए आवेदन कर रही है, उसके परिवार से कोई सदस्य सरकारी नौकरी के पद पर नही होना चाहिए।

Lakhpati Didi Yojana के लिए Required Documents 

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदनकर्ता का आय प्रमाण पत्र
  • आवेदनकर्ता का आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • चालू मोबाइल नंबर
  • आवेदनकर्ता का पासपोर्ट साइज फोटो

Lakhpati Didi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं।
  • यहां “Lakhpati Didi Yojana 2024” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक फार्म खुलेगा, इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरें, और “Next” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपसे आपके डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे, उन सभी डॉक्यूमेंट्स को यहां अपलोड करें।
  • सभी प्रोसेस पूरी होने के बाद “Submit” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर आपकी एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगी।

Lakhpati Didi Yojana के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले इस योजना के लिए जो भी जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं, उनकी फोटोकॉपी करवा लें।
  • अब सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, और चालू मोबाइल नंबर लेकर अपने ब्लॉक के कार्यालय में जाएं।
  • यहां आपको एक फार्म दिया जाएगा, उस फॉर्म में सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके साथ में डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी को अटैच करें।
  • अब अधिकारी के पास इस फॉर्म को जमा करें।

ये पढ़े: PM Kisan Yojana 2024: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

Lakhpati Didi Yojana के लाभ

  • इस योजना से हर महिला को आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू करके खुद के लिए और देश की उन्नति में सहयोग प्रदान करेगी।
  • बिना किसी ब्याज के आसानी से लोन को उतारा जा सकता है।
  • महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करने का मौका मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफ़ास्ट USB-C पोर्ट के साथ iPhone 15 में मिल सकते हैं यह 8 फीचर्स

टेक दिग्गज Apple, एक्शन से भरपूर वर्ष के लिए अपनी कमर कस रही है। उम्मीद की जा रही है, कि स्मार्टफोन निर्माता अपने iPhone 15 सीरीज़ को इस साल के सितंबर माह तक लॉन्च कर देगी। हालाँकि, अभी iPhone 15 की आधिकारिक लॉन्च में बहुत समय बचा हुआ है, लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन …

ImagePM Ujjwala Yojana 2.0 आवेदन प्रक्रिया, एलिजिबिलिटी, डॉक्यूमेंट्स, लाभ

हर बार महंगे दाम में गैस सिलेंडर लाने से परेशान हो रहे हैं, तो PM Ujjwala Yojana 2.0 का लाभ उठाएं। इस योजना को खास घरेलू महिलाओं के लिए बनाया गया है, जिसमें हर बार गैस सिलेंडर लेने पर आपको उस पर सब्सिडी मिलेगी। जिससे 1200 रुपए तक का सिलेंडर आपको आधी कीमत में  मिल …

ImageSilai Machine Yojana: कैसे मिलेंगे सिलाई मशीन खरीदने के लिए सरकार से 15,000 रुपए

भारत सरकार द्वारा देश के गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह देश की वो औरतें, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, या जिनके घर में आय के साधन नहीं हैं, उनके लिए है पीएम सिलाई मशीन योजना। ये योजना सरकार द्वारा …

ImagePM Suryodaya Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें; पात्रता, डॉक्युमेंट्स, फायदें

यदि आप ही मध्यम वर्ग या गरीब श्रेणी में आते हो, और बिजली के बिल से काफी परेशान हो तो PM Suryodaya Yojana 2024 का लाभ लेकर अपने इस बिजली के बिल के बोझ को कम कर सकते हैं। इस योजना की शुरुआत देश के प्रधामंत्री द्वारा हाल ही में की गयी है। यदि आप भी …

ImagePradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2024 के लिए कैसे आवेदन करें; पात्रता, जरुरी डॉक्युमेंट्स

यदि आप भी रिक्शा चालाक, ड्राइवर, या मजदूर हैं, तो प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन योजना का लाभ ले सकते हैं, इसमें आपको हर महीने सरकार द्वारा पेंशन प्रदान की जाएगी। इस योजना की घोषणा केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल द्वारा की गयी थी। इस योजना में असंगठित क्षेत्रों के कामगारों को पेंशन के रूप में …

Discuss

Be the first to leave a comment.