यदि आपका खाता भी SBI बैंक में है, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल SBI ने अपने ऐप में नई सुविधा को ये YONO Cash नाम से शामिल किया था, जिसके बाद अब आप बिना ATM कार्ड के भी सिर्फ YONO ऐप की सहायता से बैंक से पैसे निकाल सकते हैं। जो लोग बार बार अपना ATM ले जाना भूल जाते हैं, उनके लिए ये SBI YONO App ATM Transaction सुविधा काफी काम आ सकती है, हालांकि कई लोगों को इसके बारे में अभी तक नहीं पता होगा। आगे YONO Cash से पैसे कैसे निकालें? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Motorola के इस फोन ने उड़ाई सबकी नींद, 20 हजार से कम में हो गया 6,720mAh बैटरी के साथ लॉन्च
SBI YONO App ATM Transaction फीचर YONO Cash क्या है?
बैंक द्वारा अपने ऐप में YONO Cash नाम से SBI YONO App ATM Transaction फीचर को शामिल किया गया है। इस फीचर को 2019 में शुरू किया गया था, और अब देशभर में खाता धारक 16 हजार से ज्यादा ATM के माध्यम से पैसे निकाल सकते हैं। ये फीचर पर तरह से सुरक्षित है, और इसके लिए आपको किसी प्रकार से कोई अतिरिक्त पैसे देने की भी आवश्यकता नहीं है।
YONO Cash से पैसे कैसे निकालें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में YONO SBI ऐप या YONO Lite ऐप को डाउनलोड करना होगा।
- अब ऐप को ओपन करें, और यूजर आईडी या कस्टमर आईडी के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब आप ऐप के होम पेज पर आ जाएंगे, यहां पर “YONO Pay” और फिर “YONO Cash” वाले सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद आपको ATM वाले ऑप्शन को चुनना है, और फिर अपने अकाउंट को सिलेक्ट करना है।
- यहां आप जितने पैसे निकालना चाहते हैं, उतनी रकम डालें।
- अब 6 नंबर का एक पिन डालें, इतना करने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर 6 डिजिट का ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर आयेगा।
- आपको अब अपने नजदीकी या किसी भी SBI ATM पर जाना है, और YONO Cash वाले ऑप्शन को चुनना है।
- इसके बाद आपको अपना ट्रांजैक्शन नंबर और चुनी गई राशि को डालने के बाद पिन इंटर करना है।
- इतना करने पर ATM से आप पैसे निकाल पायेंगे।
निष्कर्ष
तो अब आपको समझ आ ही गया होगा, कि YONO Cash से पैसे कैसे निकालें। ये कई प्रकार से आपके काम आ सकता है, जैसे आप कभी ATM ले जाना भूल जाएं, या किसी अन्य सदस्य से कह कर ATM से पैसे निकालने हो, तो ये सबसे अच्छा तरीका है।
ये पढ़ें: मैंने ChatGPT से बनाया डाइट प्लान और एक महीने में 3 किलो वजन हो गया कम, आप भी आजमा सकते हैं ये तरीका
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।