CES 2025 की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें Samsung अपनी कई इनोवेशंस को पेश कर चुका है, इसी बीच कंपनी ने इस साल के पहले Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की घोषणा भी कर दी है, जिसमें कंपनी अपनी आगामी Galaxy S25 सीरीज को पेश करने वाला है, आगे Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख और Galaxy S25 सीरीज प्री रिजर्वेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: CES 2025 में Samsung Vision AI की घोषणा, मिलेंगे स्मार्टफोन जैसे AI फीचर्स
Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख
कंपनी ने CES 2025 में आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया है, कि इस साल का पहला Samsung Galaxy Unpacked Event 22 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसका समय अलग अलग तरीके से निर्धारित किया गया है, जो इस प्रकार है: 10 a.m. PT (11:30 PM IST / 1PM EST / 6PM GMT / 7PM CET)
इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
Galaxy S25 सीरीज प्री रिजर्वेशन के लिए तैयार
कंपनी ने भारत में इस सीरीज के प्री रिजर्वेशन की शुरुआत अभी से कर दी है, ये ऑप्शन सिर्फ 22 जनवरी तक ही उपलब्ध रहेगा। रिजर्वेशन के लिए ग्राहकों को 1999 रुपए का शुल्क खर्च करना होगा, और इसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजर्व कर सकते हैं।
कंपनी के अनुसार जो भी ग्राहक इसमें भाग लेते हैं, उन्हें 5000 रुपए तक के फायदें मिलेंगे। इसके लिए आपको Samsung India वेबसाइट पर जाना है, और “Pre-reserve” के ऑप्शन पर क्लिक करके पेमेंट करना है। इतना करने पर मांगे गए नंबर या ईमेल पर आपको अपना प्री रिजर्व VIP पास मिल जाएगा।
सीरीज लॉन्च होने पर वेबसाइट के माध्यम से फोन खरीदते समय आप इस कूपन का उपयोग कर पाएंगे और फोन की कीमत में 1999 रुपए का शुल्क अपने आप कम हो जाएगा, जो आपने प्री रिजर्वेशन के लिए दिया था। इसके अतिरिक्त, आपको अन्य फायदें भी मिलेंगे।
यदि कूपन प्री बुक पीरियड तक यूटिलाइज नहीं होता है, तो जिस माध्यम से आपने पेमेंट किया था उसी अकाउंट में आपके पैसे वापस रिफंड कर दिए जाएंगे।
ये पढ़ें: Realme 14 Pro सीरीज 5G इंडिया एक्सक्लूसिव डिजाइन के साथ इस तारीख को होगी लॉन्च, देखें पूरी जानकारी
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।