Redmi 11A और POCO X5 5G को मिला IMDA, SIRIM सर्टिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi जल्द ही मार्किट में अपने नए मोबाइल फोन Redmi 11A को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अभी कुछ ही समय पहले इस फोन के मॉडल नंबर को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। Redmi 11A, पिछले साल लॉन्च हुए बजट फ़ोन Redmi 10A का सक्सेसर है। अभी हाल ही में Redmi 11A को इसके मॉडल नंबर (22120RN86G) के साथ IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा Xiaomi का POCO X5 5G भी मॉडल नंबर ( 22111317PG ) के साथ SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नज़र आया है। इस स्मार्टफोन को इससे पहले BIS, FCC और 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, कंपनी अब कभी भी इनके लॉन्च की घोषणा कर सकती है।

ये भी पढ़े: 2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in December 2022)

हालाँकि IMDA और SIRIM सर्टिफिकेशन साइटों में केवल इनके मॉडल नंबर का ही पता चला है, स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई।

Redmi 11A लीक जानकारी

TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट के माध्यम से हमें REDMI 11A के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का पता चला था। TENAA के लीक जानकारी के अनुसार इस डिवाइस में हमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, LED फ़्लैश के साथ मिल सकते हैं और इन कमरों के अलावा रियर पैनल पर रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट भी होने के आसार हैं।

POCO X5 लीक स्पेसिफिकेशन

POCO X5 को भी पहले 3C और FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। दोनों ही सर्टिफिकेशन वेबसाइट के माध्यम से इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आये हैं।

इन सर्टिफिकेशन साइटों की लिस्टिंग के अनुसार POCO X5 में 4900mAh की बैटरी मिलने की सम्भावना है। साथ ही इसमें 67W का फास्ट चार्जर मिलने की भी आशंका है। फोन के प्रोसेसर से संबंधित जानकारी भी सामने आई थी, जिसके अनुसार फोन Qualcomm Snapdragon 778G प्लस प्रोसेसर से लैस हो सकता है। FCC लिस्टिंग के अनुसार फोन में 5G बैंड का सपोर्ट मिल सकता है। इस बात की भी अटकले लगाई जा रही है कि फोन की डिस्प्ले LCD डिस्प्ले होगी जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा।

अभी तक Redmi 11A और POCO X5 से सम्बंधित किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की गयी है और न ही इनकी लॉन्च सम्बन्धी तारीखों का खुलासा किया है। जैसे ही हमें इससे सम्बंधित कोई जानकारी मिलती है हम आपको जल्द ही सूचित करेंगे।

यह भी पढ़े: रिपोर्ट: Samsung Galaxy M04 हुआ गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट

Related Articles

ImageiQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

मार्च के महीने में ही भारतीय बाज़ार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनमें iQOO Z7 5G और Poco X5 5G के नाम शामिल हैं। दोनों की शुरूआती कीमत 20,000 रूपए से कम ही है और दोनों में दो स्टोरेज वैरिएंट पेश किये हैं। आइये जानते हैं कि इनमें से इस बजट में …

ImagePOCO के नए फोन को BIS वेबसाइट पर दर्ज किया गया, जल्द हो सकता है लॉन्च

एक नए POCO फोन को BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकरी दी कि POCO का स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर शामिल किया गया है जिसका मॉडल नम्बर 22127PC95I है, हालाँकि BIS के जरिये हमें इस स्मार्टफोन के मार्केटिंग नाम का नहीं पता चला है। …

Imageसामने आये POCO X4 5G के स्पेसिफिकेशन; Snapdragon 695 के साथ होगा भारत में लॉन्च

Poco X4 5G जल्दी ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को गीकबेंच (Geekbench) बेंचमार्किंग साइट पर देख गया है। ये फ़ोन मॉडल नंबर Xiaomi 2201116PI के साथ गीकबेंच लिस्टिंग पर नज़र आया है। इस स्मार्टफोन को इसके अलावा और भी कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इस स्मार्टफोन को Redmi …

ImageFCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया POCO F6 Pro, जल्द हो सकता है लॉन्च

इंटरनेट पर POCO F6 Pro की खबरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं। पहले NBTC और TDRA वेबसाइट और अब POCO F6 Pro को फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। खबरों के अनुसार कंपनी द्वारा POCO F6 Pro को Redmi K70 के रीब्रांड के रूप में पेश किया जा सकता हैं। …

ImageFCC, TDRA और NBTC वेबसाइट पर दिखा POCO F6 Pro; जल्द हो सकता है लॉन्च

POCO F6 Pro जल्द ही वैश्विक बाजार में लॉन्च हो सकता है, इसका खुलासा FCC, TDRA और NBTC जैसी वेबसाइट से हुआ है। दरअसल इन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इस फ़ोन की लिस्टिंग की खबरें वायरल हो रही हैं, खबरों के अनुसार इस फ़ोन को कंपनी Redmi K70 का रीब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश कर सकती हैं। जानते हैं, इसके बारे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products