realme जल्द ही भारत में Narzo 80 सीरीज के दो नए गेमिंग फोन realme Narzo 80 Pro 5G और realme Narzo 80x लॉन्च करने वाला है। हाल ही में दोनों फोन को Amazon माइक्रोसाइट पर लिस्ट किया गया था, और अब इनके लॉन्च की जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। दोनों फोन BGMI जैसे गेम्स में 90FPS तक सपोर्ट करेंगे। आगे realme Narzo 80 pro और 80x इंडिया लॉन्च की तारीख और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Google Pixel 10 Pro Fold रेंडर सामने आएं, पतले प्रोफाइल के साथ इस महीने होगा लॉन्च
realme Narzo 80 pro और 80x इंडिया लॉन्च की तारीख और कीमत
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दोनों फोन्स को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना शुरू दिया है। टीजर के अनुसार realme Narzo 80 pro और 80x 5G कीमत 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होंगे।
दोनों फोन्स की सटीक कीमत की जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन टीजर के अनुसार Narzo 80 Pro को 20,000 रूपये से कम कीमत पर और Narzo 80x को 13,000 रूपये से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। दोनों फोन को ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
realme Narzo 80 pro फीचर्स
इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 45,00 nits की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन 6000mAh के साथ पेश किया जा रहा है, और 80W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। ये 20,000 रूपये से कम कीमत वाला पहला फोन होगा, जो Dimensity 7400 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसमें 6050mm VC कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है। ये 7.5mm पतला है।
realme Narzo 80x 5G फीचर्स
इस फोन में भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 45,00 nits की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। ये फोन Dimensity 6400 द्वारा संचालित होगा। फोन में 6050mm VC कूलिंग सिस्टम मिलेगा। हालांकि इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। ये भी IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आयेगा। ये 7.94mm पतला होगा
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।