Realme GT 6 आज अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च होने के साथ, भारतीय बाज़ार में भी एंट्री ले चुका है। फ़ोन को 6,000 निट्स की ब्राइटनेस, जो कि अब तक किसी भी स्मार्टफोन में सबसे ज़्यादा है, ओक्टा कोर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। लेकिन इस चिपसेट के साथ भारत में Moto Edge 50 Ultra, Xiaomi 14 Civi और Poco F6 5G जैसे फ़ोन पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में क्या ये फ़ोन इन प्रतियोगियों को पछाड़, ग्राहकों की पहली पसंद बन पायेगा ? आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: 54,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Ultra, क्या प्रतियोगिता में अपनी जगह बना पायेगा ?
Realme GT 6 की कीमतें और उपलब्धता
इस नए स्मार्टफोन को भारत में 40,999 रुपए की शुरूआती कीमत के साथ बाज़ार में उतारा गया है। इसे आप तीन वैरिएंट में खरीद पाएंगे, जिनकी सेल 25 जून, 2024 से realme.com, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर शुरू होगी।
- 8+256GB – 40,999 रुपए।
- 12+256GB – 42,999 रुपए।
- 16+512GB – 44,999 रुपए।
- इस फ़ोन पर आपको बैंक कार्डों के साथ 4,000 रुपए की छूट मिल रही है।
ये पढ़ें: सिम सपोर्ट के साथ आने वालीं स्मार्टवॉच
Realme GT 6 स्पेसिफिकेशन
Realme GT 6 में 6.78-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। ये एक 8T LTPO पैनल है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। एक अच्छे व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए यहां आपको HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा इस स्क्रीन में अधिकतम 6,000 निट्स की ब्राइटनेस है, जो कि अब तक किसी भी फ़ोन की डिस्प्ले में नयी आयी है। हालांकि यहां ये बात ध्यान रखने वाली है, कि बाहरी रौशनी में ये पूरी स्क्रीन 6,000 निट्स की ब्राइटनेस पर नहीं चलती, बल्कि स्क्रीन का एक छोटा हिस्सा और किस ख़ास रंगों के साथ स्क्रीन पर 6,000 निट्स की ब्राइटनेस में नज़र आता है।
एक स्मूथ स्क्रीन के लिए परफॉरमेंस भी स्मूथ होना चाहिए, जिसके लिए यहां Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इससे पहले इस चिपसेट के साथ हाल ही में तीन फोन – Motorola Edge 50 Ultra, POCO F6 और Xiaomi 14 Civi भी भारतीय बाज़ार में आये हैं। ये Snapdragon 8 Gen 3 का ही वर्ज़न है, जिसमें क्लॉक स्पीड को थोड़ा कम किया गया है। इसके अलावा फ़ोन में 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
ये पढ़ें: IP69 रेटिंग के साथ उपलब्ध स्मार्टफोन
अपने प्रतियोगी Poco F6 5G के मुकाबले, इसमें कैमरा थोड़े बेहतर हैं। Realme GT 6 ट्रिपल रियर सेंसर के साथ आया है. जिनमें प्राइमरी 50MP Sony LYT-808 OIS सेंसर, सेकेंडरी 50MP Samsung JN5 टेलीफ़ोटो सेंसर, और 50MP का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल हैं। इसके अलावा फ़ोन में 32MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल है। वहीँ इस चिपसेट के साथ Moto Edge 50 अल्ट्रा में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही उसमें 64MP का 3x टेलीफ़ोटो सेंसर, 144Hz pOLED डिस्प्ले और 125W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर भी हैं।
GT 6 में 5,500mAh की बैटरी, 120W SuperVOOC चार्जिंग के साथ दी गयी है। वहीँ Poco F6 थोड़ा सस्ता है, लेकिन इसमें 5000mAh की बैटरी है और 90W फ़ास्ट चार्जिंग। इसके अलावा इसमें कैमरा स्पेसिफिकेशन (Sony IMX882 सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड और 20MP OmniVision 20B सेल्फी सेंसर) में भी ये Realme के इस डिवाइस से पीछे है।
अगर कीमतों के अनुसार इनकी तुलना करें तो, आप नीचे सभी मॉडलों की कीमतें देख सकते हैं –
Realme GT 6 | Poco F6 5G | Motorola Edge 50 Ultra |
8+256GB – 40,999 रुपए। | 8+256GB – 29,999 रुपए | 12+512GB – 54,999 रुपए |
12+256GB – 42,999 रुपए। | 12+256GB – 31,999 रुपए | |
16+512GB – 44,999 रुपए। | 12+512GB – 33,999 रुपए |
ये पढ़ें: भारत में उपलब्ध बोन कंडक्शन हैडफ़ोन
Realme GT 6 में मिलेंगे ये AI फ़ीचर
AI की बढ़ती लोकप्रियता के साथ Realme GT 6 में कई बेहतरीन AI फ़ीचर भी शामिल किये हैं। इसमें ‘AI Smart Removal’, जिससे आप तस्वीर में से जो ऑब्जेक्ट या अनचाही चीज़ हटाना चाहते हैं, हटा सकते हैं और AI यहां मैच करने वाला बैकग्राउंड भर देगा। इसके अलावा AI Night Vision की मदद से लो-लाइट तस्वीरों में लाइट थोड़ी और बेहतर होगी। AI Smart Loop के साथ आप स्क्रीन पर कोई भी कंटेंट सेलेक्ट करके, उसे थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ शेयर कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।