यदि आप भी रिक्शा चालाक, ड्राइवर, या मजदूर हैं, तो प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन योजना का लाभ ले सकते हैं, इसमें आपको हर महीने सरकार द्वारा पेंशन प्रदान की जाएगी। इस योजना की घोषणा केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल द्वारा की गयी थी। इस योजना में असंगठित क्षेत्रों के कामगारों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आगे Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana के लिए कैसे आवेदन करें, एलिजिबिलिटी, जरुरी डॉक्युमेंट्स, के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2024
जैसा कि हमनें बताया, इस योजना की शुरुआत केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल द्वारा की गयी थी, जिसमें रिक्शा चालाक, ड्राइवर, या मजदूर, मोची, दरजी जैसे सभी असंगठित क्षेत्र के लोगों को, जिनकी मासिक आय 15,000 रूपए से कम है, उन्हें सरकार द्वारा पेंशन के रूप में हर माह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य गरीब श्रेणी के मजदूरों को होने वाले आर्थिक संकट को दूर करना है। इसमें लाभार्थी को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रूपए की पेंशन दी जाएगी, जिससे वो अपना मासिक खर्च निकाल पाएं।
ये पढ़े: PM Suryodaya Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें; पात्रता, डॉक्युमेंट्स, फायदें
PMSYMY 2024 Details
Scheme Name | Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana |
Launched By | Finance Minister Mr. Piyush Goyal |
Launched date | 1st February |
Start date of scheme | 15th February |
Beneficiary | Unrecognized sector Workers |
No of beneficiary | 10 Crore approximate |
Contribution | Rs 55 per month to Rs 200 Per month |
Pension amount | Rs 3000 Per month |
Category | Central Govt Scheme |
Official website | https://maandhan.in/shramyogi |
Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी आवश्यक है।
- आवेदक की मासिक आय 15,000 रूपए या उससे कम होना चाहिए।
- आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक EPFO, NPS और ESIC के अंतर्गत आने वाली किसी सुविधा का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
- आवेदक इनकम टैक्स पेयर्स की श्रेणी में नहीं आता हो।
प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के लिए Required Documents
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का पहचान पत्र
- आवेदक का बैंक खाता पासबुक
- आवेदक का पत्र व्यवहार का पता
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
- यदि आप स्वयं से इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं, तो अपने सभी जरुरी दस्तावेज और एक चालू मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक है, इन्हें लेकर जनसेवा केंद्र पर जाएं।
- यहाँ एससी अधिकारी को अपने सभी दस्तावेज दें, अधिकारी आपके दस्तावेजों के आधार पर ली गयी जानकारी से आपका प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन योजना का फॉर्म भर देगा।
- आपसे आपका चालू मोबाइल नंबर पूछा जायेगा, अपना नंबर बताएं, उस नंबर पर एक OTP आएगा, उस OTP को एससी अधिकारी को बताएं।
- सभी जानकारी सही होने पर आपका फॉर्म भर दिया जायेगा, और आपको एक प्रिंटआउट दी जाएगी जिसे भविष्य के लिए संभाल के रखें।
Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana के लिए सेल्फ एनरोलमेंट कैसे करें?
- सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, और “Self Enrollment” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एक पॉपअप खुलेगा, यहाँ अपना चालू मोबाइल नंबर सबमिट करें, और “Proceed” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब जो OTP आएगा, उसे सबमिट करें और फिर “Proceed” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहाँ बायीं ओर बने मेनू में “Services” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर “Enrollment” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एक पॉपअप खुलेगा, यहाँ “Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana” को सिलेक्ट करें।
- एक फॉर्म खुलेगा, इसमें पूछी गयी सभी जानकारी को भरें, और अपना कार्ड डाउनलोड करें।
ये पढ़े: Aadhaar card PAN card link status online कैसे चेक करे?
FAQ
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए कौन पात्र है?
18 से 40 वर्ष की उम्र वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जिनकी मासिक आय 15000 रूपए या उससे कम है, वें सभी इस योजना के लिए पात्र हैं।
श्रम योगी मानधन योजना का मासिक भुगतान 3000 रूपए है?
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।