POCO जल्द ही भारत में अपना नया मिड रेंज फोन POCO F7 लॉन्च करने वाली है, फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने एक नया टीजर साझा किया है, जिसमें भारतीय अभिनेता Akshay Kumar को भी दिखाया गया गया है। आगे इस POCO F7 टीजर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Whatsapp का ये फीचर देगा कई फायदें, ऐसे करेगा काम
POCO F7 टीजर Akshay Kumar के साथ
कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट पर एक टीजर साझा किया है, जिसे “The F-series legacy” टाइटल के साथ पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी न टीजर में फोन का नाम मेंशन नहीं किया है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये आगामी POCO F7 इंडिया लॉन्च टीजर हो सकता है।

टीजर में बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar नजर आ रहे हैं, जिन्होंने हाथ में ब्रांड के नाम की टैप पकड़ी हुई है। टीजर में कमिंग सुन लिखा गया है, और टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है, कि फोन को इसी महीने भारत में पेश किया जा सकता है। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार फोन को 17 जून से 19 जून के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
Poco F7 फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन को Redmi Turbo 4 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है, कि फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 16GB RAM के साथ 512GB की स्टोरेज दी जा सकती है।
बैक पैनल पर 50MP Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा, और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन 7,550mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 90W फास्ट चार्जिंग, 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें IP66/IP68/IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है।
कीमत और उपलब्धता
लीक्स के अनुसार इस फोन की कीमत 30,000 रुपए के आस पास हो सकती है। लॉन्च के बाद फोन बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकता है। कंपनी इसके अलावा, भारत में F7 Ultra मॉडल को भी लॉन्च कर सकती है।
ये पढ़ें: WWDC 2025: iOS 26 के साथ मिलेंगे Apple के सभी OS में ये धांसू फीचर्स
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।