हर बार महंगे दाम में गैस सिलेंडर लाने से परेशान हो रहे हैं, तो PM Ujjwala Yojana 2.0 का लाभ उठाएं। इस योजना को खास घरेलू महिलाओं के लिए बनाया गया है, जिसमें हर बार गैस सिलेंडर लेने पर आपको उस पर सब्सिडी मिलेगी। जिससे 1200 रुपए तक का सिलेंडर आपको आधी कीमत में मिल सकता है। आगे PM Ujjwala Yojana के लिए कैसे आवेदन करें, और इसके लिए क्या जरूरी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
PM Ujjwala Yojana 2.0 क्या है?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2016 में की गई थी, जिसमें घरेलू महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन, गैस चूल्हा, और पहली गैस रिफिल दी जा रही हैं, ताकि चूल्हे में खाना बनाने से राहत मिल सके, इसके अतिरिक्त हर बार गैस सिलेंडर लेने पर उसमें 250 से लेकर 450 रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। ये सब्सिडी सीधे आपके खाते में जमा होगी।
ये पढ़े: PM Suryodaya Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें; पात्रता, डॉक्युमेंट्स, फायदें
PM Ujjwala Yojana के लिए पात्रता
- ये योजना केवल महिलाओं के लिए है।
- जो भी महिला इसके लिए आवेदन करना चाहती है, वो भारत की नागरिक होनी चाहिए।
- यदि ग्रामीण क्षेत्र से है, तो महिला की वार्षिक आय 1 लाख या उससे कम होना चाहिए।
- यदि शहरी क्षेत्र से है, तो महिला की वार्षिक आय 2 लाख या उससे कम होना चाहिए।
- परिवार का कोई अन्य सदस्य पहले से इस योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
PM Ujjwala Yojana के लिए Required Documents
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- चालू मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Ujjwala Yojana आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां उज्ज्वला योजना 2.0 का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब जिस गैस कंपनी से सिलेंडर लेते हैं, उसका चयन करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर डालें, ओटीपी आयेगा उसे डाल कर वैलिडेट करें, और फिर रजिस्ट्रेशन करें।
- एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें पूछी गई सभी जानकारी भरें।
- योजना के लिए जो भी आवश्यक दस्तावेज उन्हें यहां अपलोड करें।
- सभी जानकारी को चेक करने के बाद “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें और इसको PDF के रूप में डाउनलोड करें।
PM Ujjwala Yojana 2.0 के लाभ
- इसके अंतर्गत सभी महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन और चूल्हा दिया जाएगा।
- पहली बार में मुफ्त गैस मिलेगी।
- सब्सिडी मिलने पर सिलेंडर में 250 रुपए से लेकर 450 रुपए तक की राहत मिलेगी।
ये पढ़े: Aadhaar card PAN card link status online कैसे चेक करे?
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।