यदि आप ही मध्यम वर्ग या गरीब श्रेणी में आते हो, और बिजली के बिल से काफी परेशान हो तो PM Suryodaya Yojana 2024 का लाभ लेकर अपने इस बिजली के बिल के बोझ को कम कर सकते हैं। इस योजना की शुरुआत देश के प्रधामंत्री द्वारा हाल ही में की गयी है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़े। इसमें हमनें पीएम सूर्योदय योजना 2024 क्या है, इसके लिया क्या जरुरी डॉक्युमेंट्स लगते हैं, और कैसे अप्लाई करते हैं, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से दी है।
PMSY 2024 Highlights
Aspect | Details |
---|---|
योजना का नाम क्या है | प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) |
किसके द्वारा शुरू की गई | पीएम मोदी जी द्वारा |
कब शुरू हुई | 22 जनवरी, 2024 |
विभाग | Ministry of Renewable Energy (MNRE) |
योजना का प्रकार | केन्द्रीय योजना |
क्या लाभ होगा | रूफ़टोप सोलर पैनल पर सब्सिडी मिलेगी |
लाभार्थियों की संख्या | 1 करोड़ परिवार |
कैसे अप्लाई करें | आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से |
Official Website | https://www.pmsuryaghar.gov.in |
Helpline Number | 15555 |
PM Suryodaya Yojana 2024 क्या है?
इस योजना को प्रधामंत्री द्वारा 22 जनवरी 2024 से शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत 1 करोड़ मध्यम और गरीब श्रेणी में आने वाले परिवारों की छत पर सोलर पैनल लगा कर उनकी बिजली को फ्री किया जायेगा। सोलर पैनल लगवाने के लिए उन परिवारों को सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य उन परिवारों को बिजली के बिल से राहत प्रदान करना है, जो ज्यादा बिल भरने में असक्षम है।
PM Suryodaya Yojana 2024 के लिए पात्रता
- जो भी लाभार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वो भारत के मूल निवासी होना चाहिए।
- उनके पास स्वयं का घर होना आवश्यक है।
- लाभार्थी गरेब या मध्यम वर्ग की श्रेणी में हो तो ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- लाभार्थी के पास इस योजना के लिए निर्धारित किये गए सभी डॉक्युमेंट्स होना आवश्यक है।
ये पढ़े: PM Kisan Yojana 2024: पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें
PM Suryodaya Yojana 2024 के लिए Required Documents
- जातक का आधार कार्ड
- जातक का निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जातक का राशन कार्ड
- जातक का बिजली बिल
- जातक का मोबाइल नंबर
- जातक की बैंक खाता पासबुक
- जातक का पासपोर्ट साइज फोटो
PM Suryodaya Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें
यदि आप PM Suryodaya Yojana 2024 Apply Online करना चाहते हैं, तो घर बैठे अपने लैपटॉप या फ़ोन के माध्यम से कर सकते हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की परुई प्रोसेस स्टेप वाइज नीचे दी गयी हैं।
- सबसे पहले प्रधानमंत्री (पीएम) सूर्योदय योजना 2024 की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in/ पर जाएं, और “Apply For Rooftop Solar” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब “Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और “State, District, Electricity Distribution Company, और Consumer Account Number” जैसी जानकारी भरें। फिर कॅप्टचा को सबमिट करें , और “Next” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहाँ अपना मोबाइल नंबर सबमिट करें, आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे सबमिट करें।
- अब “Login” पर जाएं और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- इसके बाद “Rooftop Solar” के लिए अप्लाई करने के लिए “Proceed” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहाँ एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपके नाम, पते, इंस्टालेशन से सम्बंधित सभी जानकारी पूछी जाएगी।
- इस फॉर्म को भरने के बाद रजिस्टर्ड वेंडर्स आपसे कांटेक्ट करेंगे।
PM Suryodaya Yojana 2024 Benefits
- ये योजना देश के 1 करोड़ मध्यम और गरीब श्रेणी में आने वाले परिवारों को बिजली के महंगे बिल से राहत प्रदान करेगी।
- योजना के अंतर्गत आने वाले सभी घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जायेंगे।
- सभी परिवारों को अपने घर पर लगने वाले सोलर पैनल के kW के अनुसार सब्सिडी दी जाएगी।
- ऊर्जा के क्षेत्र में देश को एक नयी दिशा मिलेगी।
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से सम्बंधित प्रश्न
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना कब से लागू होगी?
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा प्रधामंत्री द्वारा 22 जनवरी 2024 को कर दी गयी है।
2024 में सोलर सब्सिडी कितनी है?
2 किलोवाट तक की कैपेसिटी पर ₹30,000/किलोवाट तक की सब्सिडी मिल सकती हैं, इसके अतिरिक्त 3kW तक की कैपेसिटी पर ₹78,000 तक की सब्सिडी मिल सकती हैं।
ये आपके घर की लोड कैपेसिटी पर निर्भर करता है, यदि आप 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो उसका खर्च लगभग 50,000 तक आएगा, वहीं 2 किलोवाट का खर्च 86,000 तक, जिसमें 1 किलोवाट पर आपको 18,000 रूपए तक की और 2 किलोवाट पर 36,000 रूपए तक की सब्सिडी मिल सकती हैं।
ये पढ़े: Aadhaar card PAN card link status online कैसे चेक करे?
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।