Google ने 20 अगस्त को अपना नया Pixel 10 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। ये नया फोल्डेबल 7 साल के Android अपडेट, दमदार Tensor G5 चिप, 8-इंच की बड़ी और ज़्यादा ब्राइटनेस के साथ आने वाले फोल्डेबल स्क्रीन और एडवांस्ड AI फीचर्स से लैस है। वहीँ दूसरी तरफ Samsung Galaxy Z Fold 7 पहले से मार्केट में मौजूद है और अपने अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन, पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिप और 200MP कैमरा के लिए काफी पॉपुलर है। [read in english]
दोनों ही फोनों की कीमत भी लगभग समान है। ऐसे में सवाल उठता है कि Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7 में आपके लिए कौन सा फोल्डेबल बेहतर साबित होगा? आइए एक-एक करके दोनों की तुलना करके, इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं।


Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: Specifications
फीचर | Pixel 10 Pro Fold | Galaxy Z Fold 7 |
---|---|---|
कलर | मूनस्टोन (हल्का ग्रे) | ब्लू शैडो (नीला), सिल्वर शैडो (सिल्वर), जेट ब्लैक (काला), मिंट (हल्का हरा) |
IP रेटिंग | IP68 (पानी-धूल से बेहतर सुरक्षा) | IP48 (बेसिक प्रोटेक्शन) |
डिस्प्ले | कवर स्क्रीन: 6.4-इंच Actua | कवर स्क्रीन: 6.5-इंच AMOLED 2X |
अंदर की स्क्रीन: 8-इंच Flex OLED | अंदर की स्क्रीन: 8-इंच AMOLED 2X | |
प्रोसेसर | Tensor G5 (3nm) | Snapdragon 8 Elite (3nm) |
रैम + स्टोरेज | 16GB + 256GB | 16GB तक + 1TB स्टोरेज |
सॉफ्टवेयर | Android 16, 7 साल अपडेट | One UI 8.0 (Android 16), 7 साल अपडेट |
कैमरा (पीछे) | 48MP + 10.5MP + 10.8MP | 200MP + 120MP + 10MP |
सेल्फी कैमरा | 10MP (कवर + अंदर) | 10MP (कवर + अंदर) |
बैटरी | 5015mAh | 4400mAh |
चार्जिंग | 30W | 25W |
कीमत (भारत) | ₹1,72,999 | ₹1,72,999 से शुरू |
Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: डिज़ाइन व डिस्प्ले
Samsung Galaxy Z Fold 7 हल्का और पतला है, जिससे हाथ में पकड़ने पर इसका अनुभव ज़्यादा आरामदायक होगा। वहीँ Pixel 10 Pro Fold का वज़न 43 ग्राम ज़्यादा है और इसका फॉर्म फैक्टर ज़्यादा चौकोर है।
Google ने इसमें Gorilla Glass Victus 2 और aerospace-grade aluminium का इस्तेमाल किया है, जबकि Samsung ने Ceramic Glass 2 और Armor Aluminum फ्रेम दिया है, जिसके कारण ये मज़बूत और हल्का है।

Pixel 10 Pro Fold | Galaxy Z Fold 7 | |
---|---|---|
फोल्ड होने पर | 155.2 x 76.3 x 10.8 mm | 158.4 x 72.8 x 8.9 mm |
खुलने पर | 155.2 x 150.4 x 5.2 mm | 158.4 x 143.2 x 4.2 mm |
वज़न | 258 ग्राम | 215 ग्राम |
Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: डिस्प्ले
Pixel 10 Pro Fold की 8-इंच Super Actua Flex डिस्प्ले 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है, जो इसे मार्केट का सबसे ब्राइट स्क्रीन के साथ आने वाला फोल्डेबल बनाती है। वहीँ बाहर की 6.4-इंच Actua डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
Galaxy Z Fold 7 में भी 8-इंच AMOLED 2X स्क्रीन है, लेकिन इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 nits तक ही जाती है। हालांकि, इसकी बाहरी डिस्प्ले थोड़ा ज़्यादा शार्प और पतले बेज़ल्स के साथ बेहतर लगती है।
Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: परफॉरमेंस
Pixel 10 Pro Fold में नया Tensor G5 चिपसेट है, जो AI फीचर्स और Gemini-पावर्ड कैमरा टूल्स (Camera Coach, Magic Cue) के साथ आता है। Geekbench स्कोर के हिसाब से ये Pixel 9 Pro Fold से 40% तक बेहतर है।

वहीं, Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite है, जो CPU और GPU परफॉर्मेंस में Tensor G5 से 30% तक आगे है। अगर आप हैवी गेमिंग या वीडियो एडिटिंग करते हैं, तो Fold 7 ज़्यादा पावरफुल विकल्प है।
Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: कैमरा
फीचर | Pixel 10 Pro Fold | Galaxy Z Fold 7 |
---|---|---|
प्राइमरी कैमरा | 48MP (OIS सपोर्ट) | 200MP (OIS सपोर्ट) |
अल्ट्रा-वाइड | 10.5MP | 12MP |
टेलीफोटो | 10.8MP, 5x ऑप्टिकल जूम | 10MP, 3x ऑप्टिकल जूम |
सेल्फी (कवर + अंदर) | 10MP + 10MP | 10MP + 10MP |
Pixel 10 Pro Fold कैमरा में नए Gemini AI फीचर्स (Edit with Ask Photos, Camera Coach) शामिल हैं और 4K 60fps तक रिकॉर्डिंग करता है।
Galaxy Z Fold 7 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR10+ और 30x zoom सपोर्ट करता है, साथ ही 200MP प्राइमरी सेंसर इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: बैटरी व चार्जिंग
Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh बैटरी है, Fold 7 की बैटरी से बड़ी है, जिसके कारण इसका थोड़ा भारी होना भी समझा जा सकता है। साथ ही ये 30W फास्ट चार्जिंग और Pixelsnap wireless charging (15W) सपोर्ट करती है।
Fold 7 में 4400mAh बैटरी और 25W चार्जिंग है। बैटरी बैकअप के मामले में Pixel 10 Pro Fold, Samsung के Fold 7 से बेहतर माना जा सकता है।
Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: Price in India
- Pixel 10 Pro Fold (256GB) – ₹1,72,999 | ये अक्टूबर से उपलब्ध होगा
- Galaxy Z Fold 7 – ₹1,72,999 (256GB), ₹1,86,999 (512GB), ₹2,16,999 (1TB) | अभी खरीदें
यहां पर कीमतें तो समान हैं, लेकिन Google केवल एक ही स्टोरेज विकल्प ऑफर करता है, जबकि Samsung का Fold 7 दो स्टोरेज मॉडलों में उपलब्ध है।
Pixel 10 Pro Fold vs Fold 7: किसमें क्या बेहतर है?


अगर आप stock Android, बड़ी बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और नए AI फीचर्स चाहते हैं, तो Pixel 10 Pro Fold आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आपको हल्का डिज़ाइन, ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर और 200MP कैमरा चाहिए, तो Galaxy Z Fold 7 एक स्मार्ट चॉइस है। वैसे नीचे मौजूद टेबल में आप जान सकते हैं, कि कौन सा फोन किस क्षेत्र में बेहतर है।
कैटेगरी | बेस्ट फोन | क्यों? |
---|---|---|
डिस्प्ले ब्राइटनेस | Pixel 10 Pro Fold | 3000 nits तक ब्राइट, Fold 7 से 11% ज्यादा |
डिज़ाइन और वजन | Galaxy Z Fold 7 | ज्यादा पतला और 43g हल्का |
प्रोसेसर परफॉर्मेंस | Galaxy Z Fold 7 | Snapdragon 8 Elite गेमिंग और हाई-टास्क्स में बेहतर |
बैटरी बैकअप | Pixel 10 Pro Fold | बड़ी 5015mAh बैटरी और 30W चार्जिंग |
कैमरा रिज़ॉल्यूशन | Galaxy Z Fold 7 | 200MP प्राइमरी कैमरा और 8K वीडियो सपोर्ट |
AI फीचर्स | Pixel 10 Pro Fold | Camera Coach, Magic Cue, Ask Photos जैसे Gemini AI टूल्स |
सॉफ्टवेयर अपडेट्स | दोनों | 7 साल तक Android/One UI अपडेट्स |
कीमत (बेस वेरिएंट) | दोनों | दोनों की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,72,999 |
FAQs – Pixel 10 Pro Fold vs Fold 7
Q. Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7 में डिस्प्ले किसका बेहतर है?
Ans: Pixel Fold ज़्यादा ब्राइट है, जबकि Fold 7 में बाहरी डिस्प्ले शार्प और पतले बेज़ेल्स के साथ आता है।
Q. परफॉर्मेंस में कौन आगे है?
Ans: Galaxy Z Fold 7 का Snapdragon 8 Elite, Tensor G5 से तेज़ है।
Q. बैटरी बैकअप किसमें बेहतर है?
Ans: Pixel 10 Pro Fold की 5015mAh बैटरी ज्यादा लंबा बैकअप देती है और इसमें थोड़ी ही सही, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग बेहतर है।
Q. कैमरा किसका बेहतर है?
Ans: Fold 7 का 200MP प्राइमरी कैमरा शानदार है, जबकि Pixel Fold में AI कैमरा फीचर, इसकी तस्वीरों को और बेहतर बनाते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।