डिजिटल इंडिया के इस नए युग में जहां सभी चीजों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है, वहीं अब आपका राशन कार्ड भी डिजिटल हो गया है। इसी के चलते अब आपको बार बार कहीं भी अपना राशन कार्ड लेकर नहीं जाना पड़ेगा। आप अपने फोन में ही इसे एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए भारत सरकार द्वारा One Nation One Ration के तहत Mera Ration 2.0 लॉन्च कर दिया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
One Nation One Ration क्या है?
सरकार ने अलग अलग जगहों के आधार पर दुकानों से राशन लेने की समस्या को खत्म कर दिया है, और इसी के चलते One Nation One Ration की शुरुआत की गई है। जिसमें आप कहीं के भी निवासी हो, और भारत के किसी भी कोने में जाकर रह रहे हो, आप अपने राशन कार्ड के आधार पर वहां से अनाज ले सकते हैं। इसके लिए ही Mera Ration 2.0 ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
Mera Ration 2.0 ऐप क्या है?
भारतीय सरकार ने राशन कार्ड को डिजिटल करने के लिए इस ऐप को लॉन्च किया है, जिसके बाद आप अपने राशन कार्ड को अपने फोन में रख सकते हैं, और कागज के राशन कार्ड के फटने घूमने का डर नहीं रहता है।
इस ऐप के माध्यम से आप पूरे भारत में कहीं से भी राशन ले पाएंगे। इसके अतिरिक्त यदि आप कहीं और शिफ्ट होते हैं, तो ऐप की सहायता से ही वहां आस पास राशन की दुकान को ढूंढ सकते हैं। इस ऐप के कई फायदें हैं, और इसे उपयोग करना भी काफी आसान है। ये ऐप Play Store पर उपलब्ध है, और इसे आप वहां से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Mera Ration 2.0 ऐप के फायदें
- इस ऐप की सहायता से आप भारत के कहीं से भी राशन ले सकते हैं।
- राशन कार्ड से संबंधित जरूरी नोटिफिकेशन आपको ऐप के माध्यम से मिलते रहेंगे।
- ऐप के माध्यम से आप किसी भी राशन की दुकान को ढूंढ सकते हैं।
- ऐप के माध्यम से आपके पते और अन्य जानकारी को बदला भी जा सकता है।
- इस ऐप में आपने कौनसी दुकान से कितना राशन लिया, इन सब चीजों की जानकारी उपलब्ध होती है।
ये पढ़ें: इन फिल्मों में मिलेगा हॉरर और कॉमेडी का डबल डोज, डरते डरते हंसकर हो जाओगे लोटपोट
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।