Motorola Edge 50 सीरीज़ में तीसरा और सबसे प्रीमियम फ़ोन – Motorola Edge 50 Ultra, आज भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। इस फ़ोन को लेकर बाज़ार में पहले से काफी चर्चाएं, और कंपनी ने इसके AI और कैमरा फीचरों की जानकारी भी पहले ही दे दी है। इसमें आपको 50MP प्राइमरी कैमरा, 64MP कैमरा पेरिस्कोप कैमरा के साथ Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ pOLED डिस्प्ले जैसे स्पेसिफिकेशन नज़र आएंगे। इसके अलावा बाकी फ़ीचर भी इसमें वही हैं, जो आप एक फ्लैगशिप फ़ोन से उम्मीद रखते हैं, आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola Edge 50 Ultra की कीमतें
![](https://i0.wp.com/www.smartprix.com/bytes/wp-content/uploads/2024/06/image-60.png?ssl=1&quality=80&w=728&h=266)
Motorola Edge 50 Ultra केवल एक वेरिएंट – 12GB रैम के साथ 512 GB स्टोरेज में आया है, जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के चलते कंपनी इस फ़ोन की खरीद पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 5,000 रुपये की छूट भी दे रही है। इसकी पहली सेल 24 जून को दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। इसे आप तीन रंगों पीच फज़, नॉर्डिक वुड, और फॉरेस्ट ग्रे में खरीद सकते हैं। कंपनी के अनुसार नॉर्डिक वुड वेरिएंट में असली लकड़ी की फील मिलती है।
Motorola Edge 50 Ultra की स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 50 Ultra में 6.7-इंच P-OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगी। ये स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस द्वारा सुरक्षित होगी। वहीँ रियर पैनल पर एक वैरिएंट में जहां वूडन यानि लकड़ी की फिनिश है, वहीँ दूसरे वैरिएंट वीगन लैदर बैक के साथ आने वाले हैं। इन दोनों को बीच में एक एलुमिनियम फ्रेम के साथ जोड़ा गया है।
फ़ोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है, जो कि 8 Gen 3 का थोड़ा डाउनग्रेड वर्ज़न है। हालांकि इन दोनों चिपसेटों में केवल थोड़ा सा क्लॉक स्पीड का ही अंतर है और उसके अलावा परफॉरमेंस दोनों में काफी अच्छी मिलती है। इस चिप के साथ भारत में Realme GT 6 भी आने वाला यही और Poco F6 5G पहले से उपलब्ध है। साथ ही स्पीड को बूस्ट करने के लिए LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज है।
![](https://i0.wp.com/www.smartprix.com/bytes/wp-content/uploads/2024/06/Motorola-X50-Ultra-smpx.webp?ssl=1&quality=80&w=728&h=410)
फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं और इसके कैमरा इसके ख़ास फीचरों में से एक हैं। इनमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 64MP 3x पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस और 50MP 122° FOV अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी यहां 50MP का f/1.9 सेंसर ऑटो-फोकस के साथ मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग के मामले में भी कंपनी ने अन्य प्रतियोगी स्मार्टफोनों को पूरी टक्कर देने की तैयारी की है और इसीलिए यहां 4500mAh की बैटरी और 125W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक दिए गए हैं। इसके अलावा ये फ़ोन 50W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। अन्य फीचरों में स्टीरियो स्पीकर, पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 सर्टिफिकेशन, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 7, और 14 5G बैंडों का सपोर्ट शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।