Bandhkam Kamgar Yojana 2024: महाराष्ट्र श्रमिकों को मिलेंगे 2000 रुपये

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार की सहायता से Bandhkam Kamgar Yojana 2024 की शुरुआत की है, जिसके तहत जो निर्माण कार्य करने वाले मजदुर होते हैं, उन्हें 2000 रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़े। इस लेख में हमनें बताया है, कि Bandhkam Kamgar Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इसके लिए क्या पात्रता होना चाहिए, और कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

Bandhkam Kamgar Yojana 2024 क्या है?

इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने Maharashtra Building and Construction Workers Welfare Board के साथ मिल कर की है। इस योजना के तहत निर्माण कार्य करने वाले सभी श्रमिकों को सरकार द्वारा 2000 रूपए से लेकर 5000 रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ये धनराशि पंजीयन होने के बाद सीधे श्रमिकों के खाते में जमा होगी।

ये पढ़े: Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024: सभी छात्राओं को मिलेंगे 50,000 रुपये, यहां पाएं पूरी जानकारी!

Bandhkam Kamgar Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदनकर्ता महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
  • आवेदक निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों की श्रेणी में आता है, तो इस इस योजना का लाभ ले पायेगा। इसके लिए श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • आवेदक ने 90 दिन या उससे अधिक निर्माण कार्य किया है, तो इस योजना का लाभ ले सकता है।

Bandhkam Kamgar Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र
  • बैंक के खाते का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

Bandhkam Kamgar Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आप MAHABOCW पोर्टल पर जाएं।
  • यहाँ “Construction Workers Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में एक पॉपअप खुलेगा, यहाँ  “nearest WFC Location” चुनें, फिर अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर “Proceed to Form” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर Bandhkam Kamgar Yojana form खुल जाएगा, इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें, और “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर आपका फॉर्म सबमिट हो जायेगा।

Bandhkam Kamgar Yojana रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के साथ वार्षिक सब्सक्रिप्शन भी लगता है, लेकिन मजदूरों की सहायता करने के लिए इस योजना का निर्माण किया गया है, इसलिए Bandhkam Kamgar Yojana रजिस्ट्रेशन फीस और वार्षिक सब्सक्रिप्शन मात्र 1 रूपए है।

ये पढ़े: जानें Aadhar Card PMEGP Loan के लिए आवेदन कैसे करे; मिलेगा 10 लाख तक का लोन

Bandhkam Kamgar Yojana Portal पर लॉगिन कैसे करें

  • लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आप MAHABOCW पोर्टल पर जाएं।
  • यहाँ मेनू बार में बने “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा, यहाँ अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें, जो आपने रजिस्ट्रेशन के दौरान बनाया था।
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड डालने के बाद “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करें, आप पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ

Nothing Phone (1) को लॉन्च के समय मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन फ़ोन अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान अपने दूसरे स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। खुद कंपनी ने फाउंडर Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की घोषणा की है और ये भी …

Imageप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

यदि आपके घर में कोई महिला प्रग्नेंट है, तो ये योजना आपके काम की हो सकती है। दरअसल भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2024 पेश की गई है। इस योजना से लाभान्वित होकर महिला सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 11000 रुपए प्राप्त कर सकती हैं। यदि …

ImageMP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024: बेटियों के विवाह के लिए मिलेंगे 51000 रुपये

यदि आप अपनी बेटी का विवाह करना चाहते हैं, लेकिन गरीब श्रेणी में आने की वजह से विवाह का खर्च उठाने में असक्षम हैं, तो मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही Kanya Vivah Yojana 2024 का लाभ ले सकते हैं, और उससे मिलने वाली राशि से अपनी बेटी का विवाह करवा सकते हैं। इस लकेह …

ImageMukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024: सभी छात्राओं को मिलेंगे 50,000 रुपये, यहां पाएं पूरी जानकारी!

यदि आपके घर में कोई लड़की है, जो अपनी पढाई पूरी करना चाहती है, लेकिन आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से पड़े पूरी नहीं कर पा रही है, तो आप बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 का लाभ ले सकते हैं। इसके रजिस्ट्रेशन की लिंक ओपन हो गयी …

ImageGramin Nyay Awas Yojana 2024: घर पक्का करने के लिए मिलेंगे 1.30 लाख रुपये

यदि आप कच्चे मकान में रहते हैं, या आपको अपने घर को ठीक करना है, लेकिन आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से आप ये काम पा रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ सरकार Gramin Nyay Awas Yojana 2024 के अंतर्गत आपको अपना मकान पक्का करने के लिए 1.30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.