Image
EXPAND

Amazon GIF 2025: OnePlus फोन इतने सस्ते? डील देखकर यकीन नहीं होगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon Great Indian Festival Sale 2025 बस शुरू होने वाला है और इस बार OnePlus deals सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। चाहे आप बजट Nord देख रहे हों, या मिड-रेंज ऑल राउंडर या कोई फ्लैगशिप पावरहाउस, इस बार के डिस्काउंट्स, फोन अपग्रेड करने को एक स्मार्ट कदम बना सकते हैं।

आइए जानते हैं Amazon GIF 2025 के दौरान मिलने वाले Best OnePlus Phone Deals और देखते हैं किस प्राइस सेगमेंट में कौन-सा फोन सबसे बेहतर है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2025: बेस्ट OnePlus फ़ोन डील्स

We have divided the best OnePlus deals based on the price segment, so there’s something for everyone.

20,000 में सेल में उपलब्ध OnePlus फोन – OnePlus Phones Under ₹20,000

1. OnePlus Nord CE4 Lite

OnePlus Nord CE4 Lite 5G
  • वास्तविक कीमत: ₹16,999
  • डील प्राइस: ₹15,999

ये एंट्री-लेवल 5G फोन के लिए एक अच्छी डील है। Nord CE4 Lite में स्मूद डिस्प्ले और ऑल-डे बैटरी लाइफ मिलती है। स्ट्रीमिंग और हल्की मल्टीटास्किंग के लिए भी ये एक अच्छा ऑप्शन है।

2. OnePlus Nord CE4

OnePlus Nord CE4
    • रेगुलर प्राइस: ₹21,999
    • सेल प्राइस: ₹19,499
    • इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹1,000
    • डील प्राइस: ₹18,499

    OnePlus Nord CE4 में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1080p रेज़ोल्यूशन और स्मूद 120Hz refresh rate के साथ आता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है, जो इस प्राइस रेंज के सबसे पावरफुल चिप्स में से एक माना जाता है। ₹18,499 में आपको UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलती है, जो आम mid-range फोनों से काफी अपग्रेड है।

    कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 1/2-इंच का Sony LYT600 सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड और 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,500mAh की बैटरी है, जिसे 100W fast charging सपोर्ट मिलता है। बॉक्स से सीधे यह OxygenOS 15 पर रन करता है और कंपनी ने 3 साल तक OS अपडेट का वादा किया है, यानी आपको OxygenOS 17 तक अपडेट्स मिलेंगे।

    30,000 में सेल में उपलब्ध OnePlus फोन – OnePlus Phones Under ₹30,000

    3. OnePlus Nord CE5

    OnePlus Nord CE5
    • रेगुलर प्राइस: ₹24,999
    • सेल प्राइस: ₹23,499
    • इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹2,000
    • डील प्राइस: ₹21,499

    Nord CE5 में 6.77-इंच डिस्प्ले, Dimensity 8350 चिप और बड़ी 7,100mAh बैटरी के साथ 80W चार्जिंग मिलती है। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज और बेहतर कैमरा है जो 4K60 रिकॉर्डिंग और AI फीचर्स सपोर्ट करता है। फोन को 4 साल के OS और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। कमी यह है कि इसमें सिंगल स्पीकर, कमजोर haptics और NFC की कमी है।

    4. OnePlus Nord 4

    OnePlus Nord 4
    • रेगुलर प्राइस: ₹29,999
    • डील प्राइस: ₹25,499

    Nord 4 प्रीमियम ऑल-मेटल बिल्ड के साथ आता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3, UFS 4.0 स्टोरेज और 6.74-इंच 1.5K 120Hz डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT600, 8MP अल्ट्रावाइड और 16MP सेल्फी लेंस मिलता है। फोन में 5,500mAh बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही IP65 रेटिंग और 4 साल तक OS अपडेट (OxygenOS 18 तक) मिलेंगे।

    ये पढ़ें: iPhone 17 Series और iPhone Air पर धमाकेदार प्री-आर्डर ऑफर्स, स्टॉक हुआ आउट

    5. OnePlus Nord 5

    OnePlus Nord 5
    • रेगुलर प्राइस: ₹31,999
    • सेल प्राइस: ₹30,499
    • इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹2,000
    • डील प्राइस: ₹28,499

    Nord 5 ज़्यादा पावरफुल मॉडल है, CE 5 की अपेक्षा में। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 6.83-इंच 1.5K 144Hz डिस्प्ले और 6,800mAh बैटरी दी गई है जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे भी अपग्रेडेड हैं। यहां आपको 50MP LYT700 मेन सेंसर और 50MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिलेंगे। इसमें अभी भी UFS 3.1 स्टोरेज है (Nord 4 का UFS 4.0 से कम), लेकिन Gorilla Glass 7 प्रोटेक्शन, IP65 और 4 साल तक OS अपडेट (OxygenOS 19 तक) मिलेंगे।

    40,000 में सेल में उपलब्ध OnePlus फोन – OnePlus Phones Under ₹40,000

    6. OnePlus 13R

    OnePlus 13R
    • रेगुलर प्राइस: ₹42,999
    • सेल प्राइस: ₹37,999
    • इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹2,250
    • डील प्राइस: ₹35,749

    OnePlus 13R करीब ₹36,000 में मिल रहा है। इसमें 6.7-इंच LTPO 120Hz डिस्प्ले है जो 4,500 nits ब्राइटनेस देता है। फोन को Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और UFS 4.0 स्टोरेज पावर देते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर, 50MP 2X टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा है, जो Nord 5 से थोड़ा कमजोर है। इसमें 6,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, IP रेटिंग और 4 साल तक OS अपडेट का सपोर्ट मिलता है।

    OnePlus फ्लैगशिप फोनों पर भारी डिस्काउंट

    7. OnePlus 13s

    OnePlus 13s
    • रेगुलर प्राइस: ₹54,999
    • सेल प्राइस: ₹50,999
    • इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹3,250
    • डील प्राइस: ₹47,749

    OnePlus 13s एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप है। इसमें 6.3-इंच LTPO 1.5K 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, UFS 4.0 स्टोरेज और 12GB RAM मिलती है। बेहतर कूलिंग के लिए vapor chamber दिया गया है। बैटरी 5,850mAh की है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP LYT700 मेन, 50MP 2X टेलीफोटो और 32MP ऑटोफोकस सेल्फी लेंस है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा IP65 रेटिंग, मजबूत haptics और 4 साल तक अपडेट्स मिलते हैं।

    8. OnePlus 13

    OnePlus 13
    • रेगुलर प्राइस: ₹69,999
    • सेल प्राइस: ₹61,999
    • इंस्टेंट डिस्काउंट: ₹4,250
    • डील प्राइस: ₹57,749

    OnePlus 13 इस सीरीज़ का असली फ्लैगशिप किंग है। ₹57,999 की डील प्राइस पर इसमें 6.8-इंच Quad HD+ LTPO 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिप, UFS 4.0 और LPDDR5X RAM मिलती है। कैमरा सेटअप प्रो-लेवल है – 50MP LYT808 मेन, 50MP 3X टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड, जो 8K रिकॉर्डिंग और Hasselblad ट्यूनिंग के साथ आते हैं। 32MP सेल्फी कैमरा 4K सपोर्ट करता है। बैटरी 6,000mAh की है जिसमें 100W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग, IP68/IP69 रेटिंग, ultrasonic fingerprint और 4 साल तक अपडेट्स का सपोर्ट मिलता है।

    Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में बेस्ट OnePlus स्मार्टफोनों पर डील्स

    फोनवास्तविक कीमत सेल में कीमत डिस्काउंट डील प्राइस
    OnePlus 13₹69,999₹61,999₹4,250₹57,749
    OnePlus 13s₹54,999₹50,999₹3,250₹47,749
    OnePlus 13R₹42,999₹37,999₹2,250₹35,749
    OnePlus Nord 5₹31,999₹30,499₹2,000₹28,499
    OnePlus Nord 4₹29,999₹25,499
    OnePlus Nord CE5₹24,999₹23,499₹2,000₹21,499
    OnePlus Nord CE4₹21,999₹19,499₹1,000₹18,499
    OnePlus Nord CE4 Lite₹16,999₹16,999₹1,000₹15,999

    अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

    Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
    Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

    Related Articles

    ImageiPhone लेने का सही टाइम यही है, Amazon सेल में iPhone 15 है सबसे ‘वैल्यू फॉर मनी’ डील

    हर फेस्टिव सीज़न में लोगों के सामने यही सवाल खड़ा होता है कि नया फोन लिया जाए या किसी पुराने मॉडल पर भरोसा किया जाए? नए लॉन्च हमेशा ग्लैमर और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन कई बार पुराने मॉडल ही सही कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का कॉम्बो दे जाते हैं। इस बार Amazon …

    ImageFlipkart Freedom Sale 2025: iPhone 16 से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक, इतने सस्ते कि यकीन नहीं होगा

    भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स सेल्स में से एक Flipkart Freedom Sale 2025 इस साल भी इंडिपेंडेंस डे के मौके पर जबरदस्त ऑफ़र्स लेकर आ रही है। 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट, बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस जैसे कई …

    ImageSamsung S25 जैसा लुक, 6000mAh बैटरी के साथ आया ये बजट फोन, कीमत इतनी कम कि यकीन नहीं होगा

    बाज़ार में एक नया बजट फोन लॉन्च हुआ है, जो दूर से देखने पर Samsung Galaxy S25 सीरीज़ की झलक देता है। इसका नाम Itel Super 26 Ultra है। फोन का कैमरा मॉड्यूल, रियर बॉडी आपको सैमसंग के फ्लैगशिप फोन की याद दिलाएंगे। इसमें आपको 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और स्लिम …

    ImageSamsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर डिस्काउंट, अब इतने सस्ते में मिलेगा बेस्ट फ्लैगशिप फोन

    Samsung Galaxy S25 Ultra offer – साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S25 Series प्रीमियम स्मार्टफोनों की सूची में सबसे ऊपर है। इस सीरीज़ के Samsung Galaxy S25 Ultra को “बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2025” (Best Flagship Smartphone 2025) भी माना जाता है। लोगों को ये फोन अलग अलग कारणों से पसंद है, …

    ImageiPhone 17 Launch से पहले iPhone 16 और iPhone 15 Series पर भारी छूट, इतने सस्ते में iPhone फिर नहीं मिलेगा

    Apple ने आधिकारिक तौर पर अपनी नयी iPhone 17 Series के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये इवेंट 9 सितंबर 2025 को होने जा रहा है। इस इवेंट में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पेश किए जाएंगे। इस बार ये लॉन्च काफी खास होने वाला है, क्योंकि Apple फीचरों …

    Discuss

    Be the first to leave a comment.