आज भी बहुत लोगों के लिए इंग्लिश भाषा का सही से अनुवाद कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है, ऐसे में पूरे भारत में कही न कही english to hindi translation apps की आवश्यकता होती हैं। इसकी सहायता से किसी डॉक्यूमेंट का हिंदी में अनुवाद करना काफी आसान हो जाता है, और हम उसमे लिखे कंटेंट को आसानी से समझ पाते है।
इसका एक फायदा ये भी है कि हम इन ऐप्स की सहायता से हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। यदि आपको भी ऐसी ही किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो ये लेख खास आपके लिए ही है। इस लेख में हमनें “Best english to hindi translation apps” की जानकारी हिंदी भाषा में दी हैं।
Best English to Hindi translation apps
- Google Translate
- Easy Hindi Typing
- Translate
- LingvaNex
- Microsoft Translator
- Typing Baba
- Hi Translate
ये पढ़े: पुराने फ़ोन बेचने के लिए 10 बेस्ट वेबसाइट
Google Translate
ये google की ही एप्लीकेशन है, जिस पर आप आसानी से किसी भी भाषा का ट्रांसलेशन अन्य भाषा में कर सकते हैं। इसका एक फायदा ये भी है, कि ये टाइपिंग के दौरान लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा भी देता है। आप सिर्फ एक क्लिक में english to hindi या hindi to english translation को बदल सकते हैं। इस ऐप में वॉइस कमांड, डॉक्यूमेंट अपलोड करके, या वेबसाइट की लिंक देकर भी कंटेंट को ट्रांसलेट किया जा सकता है, क्योंकि इसमें OCR तकनीक का उपयोग किया गया है।
Google Translate के फायदे
- ये ऐप सभी यूजर्स को निशुल्क सेवा प्रदान करता है।
- इसका उपयोग करना काफी आसान है।
- 50 से भी ज्यादा भाषाओं में अनुवाद करने के ऑप्शन उपलब्ध हैं।
- बहुत तेज़ी से काम करता है, और कम गति वाले इंटरनेट कनेक्शन में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
Easy Hindi Typing
ये एप्लीकेशन खास हिंदी टाइपिंग के लिए जानी जाती है, लेकिन इसकी सहायता से आप आसानी से english to hindi translation कर सकते हैं। इस ऐप में आपको ऑन स्क्रीन कीबोर्ड का ऑप्शन भी मिलता है, जिसकी सहायता से आप सीधे हिंदी वर्णों को टाइप कर सकते हैं। इसमें यूजर को एक सरल इंटरफेस मिलता है, जिससे इसका उपयोग करना काफी आसान हो जाता है।
Easy Hindi Typing के फायदे
- इसका इंटरफेस उपयोग करने में काफी आसान है।
- ऑन स्क्रीन कीबोर्ड की फैसिलिटी मिलती है।
- ये एप्लीकेशन सभी यूजर्स को निशुल्क सेवा प्रदान करती है।
- इस पर काफी तेजी से काम किया जा सकता है।
ये पढ़े: iQOO इंडिया वेबसाइट पर दिखा iQOO Z9x 5G; जल्द हो सकता है लॉन्च
Translate
इंग्लिश से हिंदी में अनुवाद वाले ऐप्स की लिस्ट में तीसरा नाम Translate का आता है, जो Apple द्वारा बनाया गया ऐप है। इसका उपयोग सिर्फ iOS और iPadOS में ही किया जा सकता है। इस ऐप में किसी भी टेक्स्ट या ऑडियो को अन्य भाषा में ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है। इसका एक खास फायदा ये भी है कि आप लैंग्वेज पैक को अपने सिस्टम में डाउनलोड करके बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
Translate के फायदे
- ये ऐप तेजी से और सटीक अनुवाद देने में सक्षम है।
- इस ऐप में डेटा की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है।
- बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- सभी Apple उपयोगकर्ताओं को निशुल्क सेवा प्रदान करता है।
LingvaNex
ये एक बेहतरीन अनुवाद एप्लीकेशन है, जिसमे 100 से भी ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है। यूजर इसमें वॉइस, इमेज, ऑडियो, और वेब पेज को भी किसी भी भाषा में ट्रांसलेट करने में सक्षम होता है। ये एप्लीकेशन सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है। इसका खास फायदा ये भी है कि इसमें ऑफलाइन ट्रांसलेशन और डिक्शनरी जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।
LingvaNex के फायदे
- ये ऐप 127 भाषाओं में अनुवाद करने की सुविधा देता है।
- बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इस ऐप में अनुवाद किया जा सकता है।
- ये लगभग सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है।
- इस ऐप में वॉइस ट्रांसलेशन, डिक्शनरी, इमेज ट्रांसलेशन जैसी कई अन्य सुविधा शामिल है।
Microsoft Translator
इस ऐप को Microsoft द्वारा बनाया गया है, जो 70 से भी ज्यादा भाषाओं में अनुवाद करने की क्षमता रखता है। इसका उपयोग निशुल्क रूप से किया जा सकता है। Microsoft Translator में आप टेक्स्ट के अलावा ऑडियो और इमेज के कंटेंट को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसका भी खास फायदा ये है कि बिना एक रुपया खर्च करें, आप इसके लैंग्वेज पैक को डाउनलोड करके ऑफलाइन मोड में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Microsoft Translator के फायदे
- ये ऐप निशुल्क रूप से अनुवाद करने की सुविधा प्रदान करता है।
- इसमें 70 से भी ज्यादा भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है।
- बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इस ऐप का उपयोग किया जा सकता है।
- आप इसका इस्तेमाल टीम मोड में एक दूसरे के साथ मिल कर भी कर सकते हैं।
ये पढ़े: Vivo V30e भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Typing Baba
ये एक ऐसा वेब आधारित टूल है, जो आपकी टाइपिंग स्पीड और सटीकता को बढ़ाने में सहायता प्रदान करता है। इसकी सहायता से आप अपनी टाइपिंग की स्पीड को ट्रैक भी कर सकते हैं। टाइपिंग के साथ साथ ये टूल ट्रांसलेशन की सुविधा भी प्रदान करता है। इस टूल को अपने सिस्टम में डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होती है। इस टूल का इस्तेमाल कोई भी यूजर निशुल्क रूप से कर सकता है।
Typing Baba के फायदे
- इसका उपयोग खास भारतीय भाषाओं में टाइपिंग के लिए किया जाता है।
- इस ऐप पर मिलने वाली सुविधाओं का फायदा निशुल्क रूप से उठाया जा सकता है।
- ये टूल आपकी टाइपिंग स्पीड और सटीकता को बढ़ाने में सहायक हैं।
Hi Translate
ये ऐप भी Free english to hindi translation apps में से एक है, जो आपको निशुल्क रूप से अनुवाद की सुविधा प्रदान करता है। इस ऐप में आप 50 से भी अधिक भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं। इसकी सहायता से सिर्फ टेक्स्ट ही नही, किसी भी ऑडियो या इमेज के कंटेंट को भी आसानी से ट्रांसलेट किया जा सकता है।
Hi Translate के फायदे
- ये ऐप निशुल्क रूप से अनुवाद करने की सुविधा प्रदान करता है।
- इस ऐप का यूजर इंटरफेस समझने और उपयोग करने में काफी आसान है।
- कैसी भी कंटेंट का अनुवाद 57 भाषाओं में किया जा सकता है।
- ये ऐप सटीक अनुवाद करने में सक्षम है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमनें “Best english to hindi translation apps” के बारे में बताया है जो इंग्लिश से हिंदी में अनुवाद करने वाले ऐप्स की श्रेणी में सर्वोत्तम हैं। इनका उपयोग निशुल्क रूप से किया जा सकता है, और ये सभी ऐप लगभग सटीक अनुवाद करने में सक्षम हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।