Vivo ने Vivo X100 सीरीज के तीनो फ़ोन Vivo X100 Ultra, Vivo X100s & Vivo X100s Pro पेश कर दिए हैं। बीते कुछ महीनों में इनके स्पेसिफिकेशन्स से सम्बंधित कई खबरें लीक हुई थी,लेकिन अब इनके सभी स्पेसिफिकेशन्स की सही जानकारी मिल गयी है, जो हमनें इस लेख में साझा की है। जानते हैं Vivo X100 सीरीज के तीनो फ़ोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
Vivo X100 Ultra, Vivo X100s & Vivo X100s Pro कीमत की जानकारी
ये तीनों फ़ोन अलग अलग storage variants में लॉन्च हुए हैं, जिनकी कीमत उनकी स्टोरेज के अनुसार निर्धारित की गयी हैं, जानते हैं तीनो मॉडल के सभी storage variants की कीमत के बारे में।
ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 Ultra में मिल सकता है ट्रिपल कैमरा सेटअप, जानकारी हुई लीक
Vivo X100 Ultra की कीमत
इस मॉडल को तीन स्टोरेज वैरिएंट के साथ Titanium, White, और Grey shades तीन रंगो में पेश किया गया है, इसकी कीमत की जानकारी नीचे दी गयी हैं।
Storage | Price |
12GB RAM+256GB storage | CNY 6499 (Rs. 75,000) |
16GB RAM+512GB storage | CNY 7299 (Rs. 84,200) |
16GB RAM+1TB storage | CNY 7999 (Rs. 94,000) |
Vivo X100s की कीमत
इस मॉडल को चार स्टोरेज वैरिएंट के साथ Titanium, White, Black/Grey, और Green shades चार रंगो में पेश किया गया है, इसकी कीमत की जानकारी नीचे दी गयी हैं।
Storage | Price |
12GB RAM+256GB storage | CNY 4000 (Rs. 46,000) |
16GB RAM+256GB storage | CNY 4400 (Rs. 50,800) |
16GB RAM+512GB storage | CNY 4700 (Rs. 54,200) |
16GB RAM+1TB storage | CNY 5200 (Rs. 60,000) |
Vivo X100s Pro की कीमत
इस मॉडल को तीन स्टोरेज वैरिएंट के साथ Titanium, White, और Black/Grey shades तीन रंगो में पेश किया गया है, इसकी कीमत की जानकारी नीचे दी गयी हैं।
Storage | Price |
12GB RAM+256GB storage | CNY 5000 (Rs. 57,700) |
16GB RAM+512GB storage | CNY 5600 (Rs. 64,600) |
16GB RAM+1TB storage | CNY 6200 (Rs. 71,500) |
ये पढ़े: Poco F6 23 मई को होगा भारत में लॉन्च; जानें मुख्य स्पेक्स
Vivo X100 Ultra, Vivo X100s & Vivo X100s Pro स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी
Vivo X100 Ultra में आपको 6.78-inch का LTPO AMOLED display मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 3 chipset दिया गया है, इसके अतिरिक्त 16GB तक RAM और 1TB तक storage ऑप्शन दिए गए हैं। ये मॉडल OriginOS 4 लेयर के साथ Android 14 पर काम करता है। फ़ोन में 80W वायर्ड और 30W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गयी हैं। इसके बैक पैनल पर 50MP, 200MP, और 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है, और फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
दूसरी ओर Vivo X100s & Vivo X100s Pro में भी आपको 6.78-inch का LTPO AMOLED display मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इनमें Dimensity 9300+ chipset दिया गया है, इसके अतिरिक्त 16GB तक RAM और 1TB तक storage मिल जाती हैं। ये दोनों ही फ़ोन OriginOS 4 लेयर के साथ Android 14 पर काम करते हैं। दोनों ही फ़ोन में 80W वायर्ड और 30W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गयी हैं।
बात करे कैमरा की तो Vivo X100s के बैक पैनल पर 50MP, 50MP, और 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं Vivo X100s Pro के बैक पैनल पर 50MP, 50MP, और 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों मॉडल के फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।